कुछ सवाल जिनके जवाब गुमशुदा हैं,
कुछ हक़ीकतेँ जिनके लिए ख्वाब गुमशुदा हैं।
मेरी तन्हाई क्यों मेरी ख़ामोशी से वाकिफ़ नहीं,
क्यों हर फ़ैसले में मेरे कैफ़ियत छिपी है कहीं ?
वक़्त के साथ बहते हर लम्हे को रोकना चाहा,
हाथ से छुटती रेत को दामन में समेटना चाहा।
मेरी कोशिशें क्यों मेरी ख्वाइशों से वाकिफ़ नहीं,
क्यों हर फ़ैसले में मेरे कैफ़ियत छिपी है कहीं ?
खेलते- खेलते मिथ्य से, हक़ीकत खो गयी कैसे,
खिलखिलाते रिश्तों में कड़वाहट घूल गयी कैसे?
मेरी ज़िन्दगी क्यों मेरी हक़ीकत से वाकिफ़ नहीं,
क्यों हर फ़ैसले में मेरे कैफ़ियत छिपी है कहीं ?
Dedicated to my inability to get familiar with my other side and stick to my desicions.
Aditi
Tuesday, March 23, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Profound. Its true and the wordplay brings about its beauty.
ReplyDeleteAs for this one, I am speechles. You have set a benchmark for yourself.
ReplyDelete